Movie prime

बिलाड़ा में मधुमक्खियों का कहर, इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए, तीन लोग गंभीर

 

RNE Network.

राज्य में इन दिनों मधुमक्खियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ये झुंड में आकर उस जगह हमला करती है जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते है। इस हमले से बड़ी संख्या में लोग घायल होते है।
 

बिलाड़ा में इन दिनों मधुमक्खियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खेतों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के साथ अब श्मशान घाट भी इससे अछूते नहीं रहे। शुक्रवार को सोजत उप खण्ड के नींव खारिया गांव में एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना में करीब 50 लोग घायल हो गए, जिनमे 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

घायलों को तुरंत सोजत अस्पताल व बिलाड़ा के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव को श्मशान घाट पर रखते ही मधुमक्खियों का झुंड आक्रामक हो गया और लोगों पर हमला कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मधुमक्खी के डंक पर तुरंत उपचार जरूरी है और गम्भीर लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिये।

FROM AROUND THE WEB