Gulf of Alaska में मिला रहस्यमयी ‘सुनहरा गोला’, समुद्र की गहराई में मिला था यह अंडा, सीक्रेट बना हुआ था
Apr 26, 2026, 09:24 IST
RNE Network.
अलास्का की खाड़ी में मिला एक रहस्यमयी ' सुनहरा गोला ' तीन साल तक वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना रहा।
साल 2023 में पहली बाए नजर आयी इस अंडे जैसी संरचना को ' एलियन का अंश ' तक बताने की अटकलें उठी थी। अब रहस्य से पर्दा उठ गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एक विशाल समुद्री एनीमोन ' रेलिकेँथस डिफने ' की मृत कोशिकाओं का एक गुच्छा है, जो कभी इस जीव को समुद्र की चट्टान से जोड़े रखता था और उसके हटने या मरने के बाद पीछे छूट गया।

