Movie prime

 पचपदरा में नवगठित राजस्व ग्राम का नाम सिंदूर नगर

 

RNE Network.

पहलगाम में जब पाक आतंकियों ने निहत्थे भारतीय पर्यटकों को मौत के घाट उतारा था, तब पूरा देश गुस्से में था। भारतीयों की भावना को ध्यान में रखते हुए सेना ने ' ऑपरेशन सिंदूर ' चलाया। जिसमें पाक आतंकियों के कई ठिकाने भारतीय सेना ने पाक में घुसकर तबाह किये।
 

उस समय राष्ट्र भावना हर नागरिक में हिलोरे ले रही थी। उस समय में जन्म लेने वाले अनेक लड़के व लड़कियों के नाम उनके माता - पिता ने सिंदूर रखे। वही राष्ट्र भावना अब भी लोगों में हिलोरे ले रही है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हर भारतीय देश पर गर्व कर रहा है और उस याद को कायम रख रहा है।
 

' ऑपरेशन सिंदूर ' की वीरगाथा से प्रेरित होकर बालोतरा जिले की पचपदरा तहसील में नवगठित राजस्व ग्राम का नाम ' सिंदूर नगर ' रखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल गांव का नाम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्र प्रेम और बलिदान की भावना जगाने का संकल्प है।
 

ग्रामीणों ने बताया कि वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रीय चेतना को स्थायी पहचान देने के उद्देश्य से गांव का नाम ' सिंदूर नगर ' रखने का प्रस्ताव किया गया। गांव के प्रवेश द्वार पर तिरंगे रंगों से सजी स्वागत पट्टिका भी लगाई गई है, जिस पर लिखा है ' सिंदूर नगर : राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और शौर्य की धरती। '

FROM AROUND THE WEB