Movie prime

एनसीईआरटी ने वापस मंगवाई विवादित चैप्टर वाली पुस्तकें, सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार का हुआ है असर

 

RNE Network.

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की विवादित पुस्तक के लिए सार्वजनिक रिकॉल ( वापसी ) जारी किया है।
 

एनसीईआरटी ने कहा है कि जिन व्यक्तियों या संगठनों के पास यह किताब है, वह इसे तुरंत लौटाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस पुस्तक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एनसीईआरटी ने कहा कि किताब की सभी प्रतियां नई दिल्ली स्थित श्री अरबिंदो मार्ग मुख्यालय में शिक्षा विभाग या प्रकाशन प्रभाग को जल्द से जल्द लौटाए। 
 

इसके साथ ही कहा है कि किताब के विवादित अध्याय से जुड़ा कोई भी कंटेंट यदि सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया है, तो उसे तुरंत हटाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने पुस्तक के प्रकाशन, छपाई, बिक्री और डिजिटल प्रसार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया है। पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रस्टाचार , लंबित मामलों और जजों की कमी जैसे विषयों पर चर्चा की गई थी, जिसे कोर्ट ने अत्यधिक अपमानजनक और लापरवाह बताया।

ad222

FROM AROUND THE WEB