Movie prime

री-नीट यूजी 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड में बड़ी राहत, बैंक डिटेल्स देने की अनिवार्यता खत्म

 

RNE Network.

एनटीए ने 21 जून को होने वाली री - नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक एकाउंट डिटेल्स को रिकनफ़र्म या अपडेट करना अनिवार्य नहीं होगा।
 

नोटिफिकेशन के अनुसार 16 लाख विद्यार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। जबकि 6.5 लाख से अधिक विद्यार्थी अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए हैं।
इन विद्यार्थियों ने आग्रह किया था कि वे विभिन्न कारणों से रजिस्ट्रेशन शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें बिना बैंक डिटेल्स अपडेट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दी है।

FROM AROUND THE WEB