NEET-UG पेपर लीक मामला : दोबारा परीक्षा और हाई पावर कमेटी की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
RNE Network.
NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिकाओं में परीक्षा दोबारा कराने के लिए हाई पावर कमेटी गठित करने की मांग की गई है।
याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि NEET-UG परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी की निगरानी में कराई जाए। इस कमेटी में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और फॉरेंसिक साइंटिस्ट को भी शामिल करने की मांग की गई है।
याचिकाओं में कहा गया है कि कमेटी दोबारा होने वाली परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच करे, ताकि भविष्य में किसी तरह की धांधली न हो।
याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि NTA में बदलाव किया जाए या फिर ज्यादा सुरक्षित नई व्यवस्था बनाई जाए।
याचिकाओं में यह भी मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट CBI को पेपर लीक मामले की जांच पर चार हफ्ते के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दे।

