Movie prime

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आपत्ति जताई, नेपाल की सरकार ने चीन को एक पत्र भेजा है

 

 RNE Network

नेपाल की बालेन सरकार ने भारत - चीन को एक कूटनीतिक पत्र यानी डिप्लोमेटिक प्रोटेस्ट नोट भेजा है। नेपाल में हाल ही के चुनावों के बाद बालेन सरकार बनी है और उसने अपना पहला बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। जिसका जुड़ाव कैलाश मानसरोवर यात्रा से है। ये भारत के लोगों की आस्था से जुड़ी धार्मिक यात्रा है।
 

बालेन सरकार ने जो डिप्लोमेटिक प्रोटेस्ट नोट भेजा है वो मामला लिपुलेक पास से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन से जुड़ा हुआ है, जिस पर नेपाल ने आपत्ति जताई है। नेपाल का कहना है कि यह इलाका उसकी भूमि का हिस्सा है, इस पर कोई भी गतिविधि स्वीकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कर दिया कि लिपुलेक के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा चलाने की योजना पर उन्हें सख्त आपत्ति है।

FROM AROUND THE WEB