गैस कनेक्शन पर नया नियम लागू, ई-केवाईसी नहीं तो सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी प्रभावित
Mar 18, 2026, 08:49 IST
RNE Network.
गैस सिलेंडर की मांग तेजी से बढ़ने के कारण देश के करोड़ो एलपीजी यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए इकेवाईसी को जरुरी बना दिया है।
सरकार के नए नियम के अनुसार अब सभी घरेलू एलपीजी यूजर्स को बायोमैट्रिक ईकेवाईसी वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यह नियम सभी गैस कनेक्शन पर लागू होगा। ईकेवाईसी के बिना सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।
सरकार के इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण है, गैस की कमी के बीच सही लोगों तक गैस पहुंचाना, फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना और ब्लैकमार्केटिंग व स्टॉकिंग रोकना है। कई मामलों में देखा गया था कि कुछ लोग एक से ज्यादा कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे थे। ऐसे मामलों को रोकने के लिए आधार आधारित ईकेवाईसी शुरू किया गया है।

