Movie prime

साइबर ठगों का नया जाल: विधायक भी बने शिकार, आरटीए का चालान मिला, क्लिक करते ही रकम निकल गयी

 

RNE Network.

साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। साइबर क्राइम करने वाले नित नए तरीके लाकर लोगों को ठग रहे है। लोग भी उनका बड़ी संख्या में शिकार हो रहे है।
 

साइबर क्राइम के प्रति केंद्र सरकार व गृह मंत्रालय सजग है। इसकी रोकथाम के लिए कई कानून बनाये गए है। फिर भी साइबर क्राइम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। डिजिटल अरेस्ट जैसे तरीके भी साइबर क्राइम करने वालों ने अपनाए है।
 

आम आदमी तो क्या अब विधायक भी इस क्राइम का शिकार हो रहे है। आंध्र प्रदेश में साइबर ठगों ने जन सेना पार्टी के विधायक चिर्री बलाराजु से 12 लाख की ठगी कर ली गयी। अमरावती पुलिस को दी शिकायत में विधायक ने बताया कि वाट्सएप पर आरटीए चालान का मैसेज मिला, लिंक पर क्लिक करते ही बैंक से रकम निकल गई।

FROM AROUND THE WEB