Movie prime

नाथद्वारा के मंदिर में नया व्हीलचेयर कॉरिडोर शुरू, बुजुर्गों व दिव्यांगजनो के लिए सुविधा आरम्भ की गई

 

RNE Network.

पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में बुजुर्ग और दिव्यांग वैष्णव दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए नए व्हीलचेयर कॉरिडोर का उद्धाटन किया गया है।
ad222

इस कॉरिडोर से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु सुगमता व सहजता से प्रभु के दर्शन कर सकेंगे। उत्थापन के दर्शनों में इस कॉरिडोर का शुभारंभ कर 10 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। 
 

यह सेवा निःशुल्क होगी। लेकिन दर्शन करने वालों को पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रीतमपोल द्वार से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई विशेष कतार से होते हुए कमल चौक के द्वार तक लाया जायेगा, जहां से व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी। कॉरिडोर से होते हुए श्रीजी के दर्शन करवाकर वापस बाहर छोड़ने की व्यवस्था रहेगी।

FROM AROUND THE WEB