Movie prime

Nishant Jain को बीकानेर कलेक्टर बनाने के साथ BDA अध्यक्ष का चार्ज, क्या जेडीए के एक्सपीरियंस का मिलेगा लाभ!

सिद्धार्थ पलानीचामी बीकानेर नगर निगम आयुक्त, शैलजा पांडे बीकानेर जिला परिषद सीईओ

 

RNE Bikaner. 

राजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही बीकानेर की कलेक्टर नम्रता वृष्णि को हटाकर उनकी जगह निशंात जैन को कलेक्टर बनाया गया है। हालांकि नम्रता वृष्णि को हटाना इसलिए अप्रत्याशित नहीं है क्योंकि पूरे प्रदेश में 25 कलेक्टर बदले गए हैं और नम्रता बीकानेर में बतौर कलेक्टर 02 साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। उनकी जगह निशांत जैन को कलेक्टर नियुक्त करना भी सामान्य प्रक्रिया हो सकता है लेकिन ये ट्रांसफर महत्वपूर्ण तब हो जाता है जब 65 आईएएस की तबादला लिस्ट में अकेले निशांत जैन के लिए एक अतिरिक्त चार्ज का आदेश शामिल होता है। यह अतिरिक्त चार्ज बीकानेर विकास प्राधिकरण यानी बीडीए अध्यक्ष का चार्ज। इसके साथ ही सिद्धार्थ पलानीचामी को बीकानेर नगर निगम आयुक्त एवं शैलजा पांडे को बीकानेर जिला परिषद की सीईओ बाया गया है।

d

बीकानेर में बीते दो साल में प्रशासनिक-राजनीतिक मतभेदों का केन्द्र यदि किसी एक विभाग या प्रशासनिक कार्यालय को माने तो वह बीडीए है। बीकानेर डवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) घोषित होने के बाद इसके कार्यालय के स्थान को लेकर विवाद हुआ। मसला सीएमओ तक गया। विधायक जेठानंद व्यास तो विरोध में रहे ही भाजपा नेता मोहन सुराणा ने भी भूमाफिया को लाभ पहुंचाने के आरोप लगा दिए। 

इसके बाद मास्टर प्लान पर सबसे ज्यादा आपत्तियां बीकानेर मंे ही आई। गोचर भूमि को वाणिज्यिक में बदलने के प्रस्ताव पर जिले में जबरदस्त आंदोलन हो गया। सरकार को मास्टर प्लान का यह प्रस्ताव बदलना पड़ा और उसे स्पेशल जोन के रूप में रखते हुए प्लान मंजूर किया गया। इसके अलावा पट्टों से लेकर विकास तक के कई मुद्दे हैं जिन पर बीडीए सवालों के घेरे में रहा। यहां उल्लेखनीय यह भी है कि काफी समय तक बीडीए चेयरमैन का चार्ज भी कलेक्टर नम्रता के पास ही रहा। ऐसे मंे बीडीए की कार्यप्रणाली और इसे सुव्यवस्थित करने के लिए विशेषज्ञ अधिकारी की जरूरत लगातार महसूस की जा रही थी।

ऐसे मंे नये कलेक्टर निशांत जैन को अतिरिक्त चार्ज देकर भेजना इस सुधार की ओर इशारा करता है। इसकी वजह यह है कि निशांत जैन फिलहाल जयपुर विकास प्राधिकरण मंे सेक्रेट्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस पद पर रहते हुए उन्हें पब्लिक ग्रिवेंसेज पर बेहतर काम करने के लिए स्टेट लेवल अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऐसे मंे सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगांे के बीच द्वंद्व का केन्द्र बने बीडीए को संचालित करने के साथ ही शहर को संवारने और लगातार हो रहे विकास को नियोजित करने की पहल इसके पीछे दिखाई दे रही है।

तबादला सूची मंे बीकानेर से जिन लोगों को भेजा गया है उनमें नम्रता वृष्णि के साथ ही बीडीए अध्यक्ष अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष और सीईओ जिला परिषद सोहनलाल शामिल हैं। इनमें से मयंक मनीष को कलेक्टर डीग और अपर्णा गुप्ता को कलेक्टर कोटपुतली-बहरोड के पद पर भेजा गया है। इससे इतर नम्रता वृष्णि को कलेक्टर से पद से हटाकर विशिष्ट शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम बनाया गया है। सोहनलाल को भी वाणिज्यिक कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त पद पर नियुक्ति दी गई है।

FROM AROUND THE WEB