पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से संसद में कड़े सवाल, निशिकांत ने जकरबर्ग से की माफी की मांग
Aug 4, 2026, 10:52 IST
RNE Network.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने के मामले में कल मेटा को संसद की संचार एवं सूचना प्रोधोगिकी सम्बन्धी स्थायी समिति के सामने कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।
मेटा के अधिकारियों ने वीडियो को हटाए जाने को तकनीकी त्रुटि बताते हुए माफी मांगी, लेकिन सदस्यों ने कहा कि माफी काफी नहीं है, इस मामले में जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बैठक के बाद कहा कि मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग को व्यक्तिगत रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है तो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा - 79 के तहत कंपनी को मिलने वाली ' सेफ हार्बर ' सुरक्षा पर पुनर्विचार करना चाहिए।

