RudraNewsExpress_Logo

केरल नहीं, अब ‘केरलम’: केंद्र की अधिसूचना के बाद बदला राज्य का नाम

 

RNE Network.

ध्यान रहे ! अब देश में केरल नाम का कोई राज्य नहीं रहा है। यह नाम अब विधिवत रूप से परिवर्तित हो गया है। संसद में सर्वसम्मति से सहमति के बाद अब तो केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
 

केंद्र की अधिसूचना के बाद 25 अगस्त से केरल राज्य का नया नाम केरलम हो गया है। अब वहां की सरकार को भी अपने सभी कागज पत्रों में नाम बदलना होगा। सरकारी कार्यालयों के बोर्ड पर भी नाम बदलेगा। सरकारी दफ्तरों की फाइलों व नोट शीट पर अब केरलम लिखा जायेगा। चूंकि नाम बदलाव का प्रस्ताव संसद में पहले ही आ चुका था तो वहां की सरकार ने जगह जगह नाम बदलने की तैयारी भी पूरी कर ली थी, बस केंद्र की अधिसूचना जारी होने की प्रतीक्षा थी। वो भी कल 25 अगस्त को जारी हो गयी।

FROM AROUND THE WEB