Movie prime

 अब मरीजों को भटकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, हरियाणा के इन 7 जिलों में बनेगा कैंसर डे केयर सेंटर

 

Haryana News: हरियाणा के कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार के द्वारा हरियाणा के 7 जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित करने का फैसला किया गया है।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रोहतक पीजीआई (Rohtak PGI) के साथ अनुबंध किया है। जिसके तहत कई जिलों से डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग देने के लिए प्रोग्राम भी शुरू कर दिया गया है।  इस नए अनुबंध योजना के अंतर्गत डॉक्टर को 2 महीने की ट्रेनिंग और नर्सों को 15 दिन की ट्रेनिंग मिलेगी।

 राज्य सरकार के इस फैसले से राज्य के कैंसर के मरीजों को बेहद राहत मिलेगी। अब मरीजों को इलाज के लिए जगह-जगह भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि मैरिज आसानी से अपने शहर में ही अपना इलाज आसानी से करा पाएंगे।

 सिरसा समेत कई जिलों में डॉक्टर और नर्सों को ट्रेनिंग के लिए भेज भी दिया गया है।राज्य में कीमो थेरेपी (chemotherapy) के लिए अब मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों या दूसरे शहरों में जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा कैंसर मरीज रजिस्टर्ड हैं।

इन 7 जिलों में खुलेंगे कैंसर डे-केयर सेंटर 

राज्य के 7 जिलों फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, जींद, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में डे-केयर सेंटर शुरू होंगे। इस सेंटरों में फिजिशियन, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ भी तैनात होंगे। इन डे-केयर सेंटरों में मुख्य रूप से कीमो थेरेपी (chemotherapy) जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनके सेंटरों का उद्देश्य मरीजों को अपने आसपास सुविधा देने का है।

FROM AROUND THE WEB