राम मंदिर निर्माण पर उठे सवालों के बीच नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, बोले, परिसर के निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का पैसा नहीं लगा
RNE Network.
राम मंदिर निर्माण में निर्माण समिति की भूमिका और निर्माण से जुड़े फैसलों को लेकर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के नाम से सामने आए पत्र के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर निर्माण में निश्चित रूप से ट्रस्ट का योगदान है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर और परिसर के निर्माण में केंद्र अथवा राज्य सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा है। निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद गठित ट्रस्ट की ओर से धन एकत्र किया गया और उसी धनराशि से निर्माण कराया गया।
उधर, पत्र को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर संजीव सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस दस्तावेज को पत्र बताकर प्रकाशित किया जा रहा है, वह वास्तव में पत्र नहीं है, बल्कि प्रकाशित और परिमार्जित हो रही पुस्तक के बिंदु है।

