NYPD Rescued Eagle: बर्फ के टुकड़े पर फंसी घायल ईगल को बचाया, कंबल में लपेटा, हीटर से गरम किया, रेस्क्यू सेंटर भेजा!
Updated: Feb 20, 2026, 17:58 IST
RNE Network New York.
दुनियाभर में एक बाल्ड ईगल को रेस्क्यू करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा यही। इस वीडियो में कुछ लोग एक नदी में बहते बर्फ के टुकड़े पर फंसे पक्षी को बाहर निकालकर कंबल में लपेटते दिख रहे है। इस पक्षी को कंबल में लपेटकर नाव में ले जाया जाता है। हीटर से गरम करते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें
जब जान का संकट टल जाता है तो इसे एक रेस्क्यू सेंटर भेज दिया जाता है। संकट से निकलने के बाद की पक्षी कुछ ऐसे पोज देते नजर या रहा है जैसी जिंदगी की बड़ी जंग जीतकर आने का गर्व हो।
दरअसल यह घटना न्यूयॉर्क के हडसन रिवर की है। यहां न्यू यॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) की हार्बर यूनिट ने बर्फ के टुकड़े पर फंसी एक घायल बाल्ड ईगल को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने 19 फरवरी 2026 को पक्षी की चीख सुनकर उसे पकड़ा और एक कंबलों के सहारे सुरक्षित रूप से नाव पर लाकर, आगे के उपचार के लिए न्यू जर्सी के एक अभयारण्य में भेज दिया।

घायल ईगल बर्फ की एक बहती हुई चट्टान (slab of ice) पर फंसी हुई थी और उसके पंजों से खून बह रहा था। रेस्क्यू टीम में शामिल NYPD के 4 मरीना अधिकारियों (हार्बर यूनिट) ने जाल और फंदे (catch noose) का उपयोग करके उसे रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर, गर्म किया गया और आगे के पुनर्वास के लिए एक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।
NYPD ने इस घटना के वीडियो अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर जारी किए हैं। इसके बाद देखते ही देखते ये वीडियो दुनियाभर में वायरल होने लगे है। लोग पुलिस के इस मानवीय पहलू की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


