RudraNewsExpress_Logo

Odisha : AI कैमरों ने हाथियों को ट्रेन हादसे से बचाया

 
RNE Network.
ये एनिमेशन वीडियो- फोटो नहीं है वरन ओडिशा के महिपानी जंगल में रेलवे ट्रैक पर पर लगे AI कैमरों की फुटेज हैं। सुखद बात यह है कि इस फुटेज ने हाथियों के एक पूरे झुंड की जान पर संकट टाल दिया।
वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 

Ai

 दरअसल राउरकेला में AI-सक्षम कैमरे हाथियों की ट्रेन से टक्कर रोकने में मदद कर रहे हैं। इससे वन्यजीव सुरक्षा मजबूत हुई और कई हाथियों की जान बची।

राउरकेला के डीएफओ जशोबंत सेठी के मुताबिक रविवार सुबह 1:33 बजे 360-डिग्री AI कैमरों ने हाथियों की ट्रैक के पास मूवमेंट डिटेक्ट की। फुटेज की समीक्षा करने पर अधिकारियों ने पाया कि कुछ हाथी ट्रैक के पास थे।
तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और प्रभावित सेक्शन में ट्रेन की गति कम कर दी गई। मालगाड़ी को लगभग 30 मिनट तक रोका गया।
यह AI निगरानी प्रणाली वन विभाग की पहल का हिस्सा है। सिस्टम हाथियों की मूवमेंट के आधार पर रेड, येलो और ग्रीन अलर्ट कंट्रोल रूम को भेजता है।

FROM AROUND THE WEB