Movie prime

सावन की पहली सोमवारी को महादेव को अर्पित करें ये चमत्कारी फूल, पूरी होगी हर मनोकामना

 

Sawan 2025: सावन का महीना बेहद पवित्र और पवन माना जाता है। इस महीने में भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस सावन महीने में महादेव को तरह-तरह के फूल अर्पित किए जाते हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताया गया है जिसे महादेव को अर्पित करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है और जीवन में खुशहाली आती है। तो आईए जानते हैं किन फूलों को अर्पित करने से महादेव होते हैं प्रसन्न...

 धतूरा का फूल

 महादेव को धतूरा का फूल बेहद पसंद है। सावन के महीने में महादेव को धतूरा का फूल अर्पित करने से सभी परेशानियां दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है।अगर आपके जीवन में लंबे समय से कोई परेशानी चल रही है तो आप महादेव को धतूरा का फूल जरूर अर्पित करें। स्कूल को अर्पित करने से सभी परेशानियां छुटकियों में दूर हो जाएगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

कमल का फूल

कमल का फूल पवित्रता और लक्ष्मी का प्रतीक है, लेकिन जब इसे भगवान शिव को अर्पित किया जाता है, तो यह सौभाग्य और धन की प्राप्ति में सहायक होता है. विशेष रूप से श्रावण पूर्णिमा पर चढ़ाना श्रेष्ठ है। कमल का फूल महादेव को काफी ज्यादा पसंद है। महादेव को कमल का फूल अर्पित करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
नागकेसर
नागकेसर का फूल शिव जी को विशेष प्रिय है। इसे चढ़ाने से संतान सुख, विवाह में आ रही बाधाएं और दांपत्य जीवन में सामंजस्य प्राप्त होता है.
जूही या चमेली के फूल
इन सुगंधित फूलों से भक्ति भाव में वृद्धि होती है. इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से मन शांत होता है और सभी कार्यों में शुभ फल की प्राप्ति होती है.सावन के महीने में जूही और चमेली का फूल महादेव को जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।