Movie prime

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस, 200 से ज्यादा सांसदों के दस्तखत

 

RNE Network.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के प्रस्ताव के लिए 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा के 130 सांसदों ने और राज्यसभा के 63 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए है। नोटिस आज शुक्रवार को किसी एक सदन में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे किस सदन में पेश किया जाएगा। सांसदों ने नोटिस को लेकर काफी उत्साह दिखाया और आवश्यक संख्या पूरी हो जाने के बाद भी कई हस्ताक्षर किए।

FROM AROUND THE WEB