Movie prime

महाकाल मंदिर की संध्या और शयन आरती के दर्शन भी सशुल्क, ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 250 रूपये शुल्क निर्धारित

 

RNE Network.

उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की भस्म आरती के बाद अब संध्या और शयन आरती के दर्शन के लिए भी सशुल्क ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गयी है।
 

संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से आरम्भ होगी। प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। भस्म आरती ( प्रातः 4 बजे ) के लिए 200 रूपये में ऑनलाइन बुकिंग पहले से जारी है। डिजिटल सुविधा के शुभारंभ से पूर्व प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने गुरुवार को आरती स्थल, प्रवेश मार्ग, काउंटर व्यवस्था और तकनीकी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
 

पोर्टल प्रारम्भ होते ही उन्होंने प्रथम संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग कर व्यवस्था का शुभारंभ किया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही बुकिंग करें। किसी भी बिचौलिए या अनाधिकृत माध्यम से बुकिंग न कराए और निर्धारित शुल्क से अधिक राशि किसी को न दें।

FROM AROUND THE WEB