Movie prime

आधार से ही बनेगा अब पैन कार्ड, 1 अप्रैल से नियम में बदलाव होगा, जनता को बड़ी सुविधा

 

RNE Network.

सरकार ने पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव लोगों की सुविधा के लिए किया गया है ताकि उनको पैन कार्ड बनवाने में परेशानी न हो।
 

1 अप्रैल 2026 से नये नियम लागू होंगे, जिनके तहत अब पैन कार्ड के लिए केवल आधार के जरिये आवेदन किया जा सकेगा। पहले जहां पहचान, पते, जन्मतिथि के अलग अलग दस्तावेज देने पड़ते थे, अब यह झंझट खत्म होगा। सरकार का कहना है कि आधार आधारित वेरिफिकेशन से फर्जी पैन पर रोक लगेगी और एक व्यक्ति के नाम पर कई पैन जारी होने की समस्या खत्म होगी।

FROM AROUND THE WEB