Movie prime

पेट्रोल-डीजल महंगा, अब रोजमर्रा की चीजों पर भी बढ़ेगी महंगाई की मार!

 

RNE Special.

पेट्रोल - डीजल की कीमतें एक सप्ताह में दो बार बढ़ी, उस समय ही आर्थिक विश्लेषकों के साथ आम जनता तक को अहसास हो गया था कि अब बाकी चीजों के भी दाम बढ़ेंगे। महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ेंगी।
 

सरकार द्वारा वर्क फ्रॉम होम की बात कही जा रही है ताकि पेट्रोल डीजल बचे। इसी तरह अलग अलग गाड़ियां लेकर आने की बजाय एक साथ एक गाड़ी में आने का सुझाव दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे जनता को लगता है कि अभी पेट्रोल - डीजल के दाम और बढ़ेंगे। मतलब महंगाई खूब बढ़ेगी।
 

पेट्रोल व डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का असर अब रोजमर्रा के सामानों पर दिखने लगा है। आल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ती डीजल की कीमतों के कारण ' फ्यूल एडजेस्टमेंट फैक्टर ' लागू कर दिया है। 
 

इस फार्मूले के तहत 15 मई की बेस रेट के मुकाबले डीजल की कीमतो में हर 1 रुपये की बढ़ोतरी पर माल ढुलाई की दर 0.65 प्रतिशत बढ़ जाएगी। जैसे 5 रुपये की बढ़ोतरी पर माल ढुलाई दर 3.25 प्रतिशत बढ़ेगी। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।

FROM AROUND THE WEB