20 मई को दवा की दुकानें बंद रहेगी, आरजीएचएस की दवा की दुकानों की होगी हड़ताल
May 5, 2026, 12:59 IST
RNE Network.
सावधान ! बीमारों व बीमारों के परिजनों के लिए यह खास सूचना है। यदि उनकी नियमित ली जाने वाली दवाएं यदि खत्म हो रही है तो अभी ही उनको खरीद लें। क्योंकि दवा दुकानों की हड़ताल के कारण उनको बाद में दवा न होने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस के आव्हान पर 20 मई को राज्य में आरजीएचएस दवा दुकानें बंद रहेंगी। राजस्थान केमिस्ट एलायंस का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान नहीं होने से दवा विक्रेताओं में नाराजगी है। इस कारण विरोध स्वरूप 20 मई को दुकाने बंद करने का निर्णय लिया गया है।

