जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, जनगणना के कारण सीमाओ को फ्रीज किया गया है
Jan 1, 2026, 10:18 IST
RNE Network.
जनगणना 2027 को देखते हुए प्रदेश में बुधवार को प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज हो गयी।

जनगणना का कार्य पूरा होने तक अब जिला, उपखंड, तहसील, गांव, शहरी निकाय आदि की सीमाओं में बदलाव नहीं हो सकेगा। वहीं जनगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर भी पाबंदी लग जायेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिसूचना जारी करने के बाद ही प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक हटेगी।
हाल ही में कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, शहरी निकायों के आयुक्त आदि को जनगणना अधिकारी घोषित कर दिया गया था। फरवरी में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो रहा है और एक अनुमान के मुताबिक जनगणना के काम मे 2 लाख से अधिक कर्मचारियों - अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी।

