निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद बनी सहमति
Aug 11, 2026, 10:02 IST
RNE Network.
सोमवार आधी रात से होने वाली निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित हो गयी। वार्ता के बाद कल रात से जो निजी बसों के चक्के जाम होने थे वह नहीं हुए। प्रदेश में परिवहन का अधिकतर भार निजी बसें ही वहन करती है। इस कारण उनकी हड़ताल व चक्का जाम की धमकी के बाद तुरन्त सरकार की तरफ से उनसे बातचीत की गई, उसके बाद ही कल रात से होने वाली हड़ताल स्थगित हुई।
बसों के नियम विरुद्ध संचालन पर परिवहन विभाग की कार्यवाही के विरोध में आल राजस्थान कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने कल सोमवार रात से आरम्भ होने वाली प्रस्तावित हड़ताल वार्ता के बाद स्थगित की। परिवहन मुख्यालय में प्रमुख सचिव व आयुक्त से हुई बातचीत में 7 दिन में मांगों पर निर्णय का आश्वासन मिला। स्टेज कैरिज यूनियन ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया।

