Movie prime

अकाल तख्त के सामने पेश होंगे पंजाब के मंत्री, अकाल तख्त ने सभी विधायकों को तलब किया

 

RNE Network.

अकाल तख्त सर्वोच्च संस्था है और सिख धर्म के सभी लोग उसके निर्देशों की पालना करते हैं। पिछले दिनों पंजाब सरकार ने एक विधेयक पारित किया था और वह बिना अकाल तख्त की सलाह से किया। तब से विधायकों को अकाल तख्त के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।
 

अब आम आदमी पार्टी के सभी विधायक और कैबिनेट मंत्री अकाल तख्त के सामने तख्त के समन के बाद पेश होंगे। इस बात की पुष्टि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त सर्वोच्च संस्था है और उसके निर्देशों का पालन किया जाएगा। अकाल तख्त ने सिख धार्मिक मामलों से जुड़े जगत जोत श्री गुरु ग्रन्थ साहिब सत्कार विधेयक को सलाह बिना पारित करने के मुद्दे पर  29 जून को पंजाब कैबिनेट और सभी सिख विधायकों को तलब किया है।

FROM AROUND THE WEB