Movie prime

राहुल गांधी ने कांशीराम को भारत रत्न देने की उठाई मांग, नेता प्रतिपक्ष राहुल ने मोदी को इसके लिए लिखा पत्र

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। 
 

इस  विषय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। राहुल ने अपने पत्र में कांशीराम के कार्यों को विशेष उल्लेखनीय मानते हुए उनके लिए भारत रत्न की वकालत की है। कांशीराम ने दलित वर्ग के उत्थान व उनकी राजनीतिक चेतना के लिए  विशेष काम किया। बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अलग अलग समय में सपा व भाजपा के साथ सरकार में रह चुकी है। बसपा को इंडिया गठबंधन लाने के लिए भी कांग्रेस ने काफी प्रयास किये थे मगर मायावती ने प्रस्ताव नहीं स्वीकारा। अब राहुल ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की है।

FROM AROUND THE WEB