राहुल ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिजनों से की बात, बोले, हर सम्भव हम मदद करेंगे, ढांढस बंधाया
RNE Network.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट परीक्षा का पेपर आउट होने के बाद पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन छेड़ा है। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे से दुखी होकर जान गंवाने वाले परिवारों से राहुल सीधे कनेक्ट हो रहे है।
उन छात्रों के परिजनों को मदद देने का वादा रहे है और ढाढ़स बंधा रहे है। इसके लिए उन्होंने अपनी एनएसयूआई की टीम को मैदान में उतारा है।
सीकर में नीट की तैयारी कर रहे गुढ़ागौड़जी क्षेत्र की कनिका की ढाणी निवासी छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक व सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। फंदा लगाकर जान देने वाले छात्र के घर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहुंचे।
यहां उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से छात्र के परिजन की फोन पर बात कराई। वहीं छात्र की मां ने भावुक होकर कहा कि तीन बहनों का वह इकलौता भाई था। राहुल ने कहा कि वे हर सम्भव मदद के लिए तैयार है।

