राम मंदिर में नया विवाद: 5 करोड़ की सोने से मढ़ी रामचरितमानस गायब होने का दावा
RNE Network.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच अब सोने से मढ़ी रामचरितमानस गायब हो जाने का दावा किया गया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने मंदिर ट्रस्ट पर यह आरोप लगाया है।
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव ने कहा है कि इस सोने मढ़ी रामचरितमानस की कीमत 5 करोड़ रुपये थी। उन्होंने दावा किया कि अप्रेल 2024 में ट्रस्ट को पांच करोड़ रुपये मूल्य की सोने की मढ़ी रामचरितमानस दी गई, लेकिन उसकी रसीद नहीं दी। उन्होंने कहा कि इसकी रसीद चंपत राय ने नहीं दी। उनका कहना है कि रसीद अब तक नहीं मिली है। पूर्व गृह सचिव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब वह सोने से मढ़ी रामचरितमानस मंदिर परिसर से गायब हो गयी है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक कल 6 जुलाई को मणि रामदास छावनी में दोपहर 3 बजे होगी। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर निर्णय हो सकता है। साथ ही एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट , मंदिर प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। इस बीच अयोध्या संत मंडल ने चंपत राय का खुलकर समर्थन करते हुए ट्रस्ट से उनका इस्तीफा अस्वीकार करने की अपील की है।

