Movie prime

पैरोल पूरी होने के बाद वापस रोहतक की जेल लौटा राम रहीम

 

RNE Network.

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की इस बार की भी पैरोल खत्म हो गयी है। पैरोल खत्म होने के बाद राम रहीम वापस जेल लौट आया है। इस बार राम रहीम को कुल 30 दिन की जेल से पैरोल मिली थी, जो खत्म होते ही वापस जेल आना पड़ा।
 

रोहतक की सुनारिया जेल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की वापसी हो गयी है। 30 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद कल शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे राम रहीम सुनारिया जेल पहुंचा। इस बार आश्रम की तीन गाड़ियां जेल तक पहुंची। तीन गाड़ियां ही जेल परिसर के अंदर गयी। राम रहीम को जेल छोड़ने हनीप्रीत इंसां भी साथ पहुंची। इस बार पुलिस सुरक्षा का काफिला राम रहीम के साथ नजर नहीं आया।

FROM AROUND THE WEB