RudraNewsExpress_Logo

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं

 

RNE Network.

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आगे की कार्यवाई के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है।
 

इसे ट्रस्ट की 2 सितम्बर को होने वाली बैठक में रखा जायेगा। रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। यानी जांच एजेंसी ने साफ कर दिया है कि चढ़ावा चोरी मामले में इनकी कोई भूमिका नहीं है। रिपोर्ट में उन्हीं 8 लोगों का नाम है, जिनको पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से आइजी किरण एस की अध्यक्षता में गठित दूसरी एसआईटी की जांच अभी जारी है।

70 बार नकदी चोरी का जिक्र:

23 जून को सौंपी प्रारम्भिक रिपोर्ट में 27 अप्रेल से 5 जून के बीच मिले सीसीटीवी फुटेज में गिनती कक्ष से 70 बार नकदी छिपाकर ले जाते हुए कर्मचारियों की गतिविधियां दर्ज की गई थी। आरोपियों पर चोरी, गबन और चढ़ावे में मिली नकदी तथा कीमती सामान के दुरुपयोग जैसे आरोप शामिल थे। प्रारम्भिक जांच में अविनाश शुक्ला को मुख्य आरोपी बताया गया था।

FROM AROUND THE WEB