Movie prime

30 सितम्बर तक रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान बंद रहेगा, सरिस्का टाइगर रिजर्व का कोर एरिया भी बंद रहेगा

 

RNE Network.

देश भर से आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ समय के लिए अब रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान बंद रहेगा। देश के कई बड़े नेता, फिल्म अभिनेता व अभिनेत्रियां, उद्यमी रणथंभौर पर्यटन के लिए आते हैं। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान 30 सितम्बर तक बंद रहेगा। सरिस्का टाइगर रिजर्व का कोर एरिया भी 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
add

इस अवधि में सरिस्का का बफर एरिया खुला रहेगा। जहां 19 जिप्सियां संचालित होगी। पर्यटक यहां जंगल सफारी का आनन्द ले सकेंगे। इधर रणथंभौर में कल मंगलवार को पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ रही। मंगलवार को दोनों पारियों में करीब साढ़े तीन हजार देशी - विदेशी पर्यटकों ने पार्क का भ्रमण किया।

FROM AROUND THE WEB