लाल किला धमाका केस: 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन बढ़ी
Apr 10, 2026, 12:48 IST
RNE Network.
लाल किले के पास धमाके वाले मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 दिन और बढ़ा दी है। इन आरोपियों में तीन डॉक्टर और एक मौलवी शामिल है।
एनआईए की याचिका पर अदालत ने डॉ अदील रदर, डॉ शाहीन सईद, डॉ मुजम्मिल गनई, मौलवी इरफान अहमद वागे और जासिर बिलाल वानी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इन पर धमाके से पहले आतंकी हमलों में मदद करने का आरोप है। इस केस में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

