Movie prime

महंगाई से राहत: 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर 192 रुपये सस्ता

 

RNE Network.

आम आदमी को राहत ! दुकान, रेस्टोरेंट आदि चलाने वालों के लिए भी यह एक खुश खबर है। एलपीजी सिलेंडर के दाम पिछले दिनों बढ़ गए थे और उसकी उपलब्धता भी मुश्किल हो गयी थी। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, छोटी दुकानों आदि पर पड़ा था। जिसके कारण उन्होंने चीजों के दाम बढा दिए थे और महंगाई की मार आम आदमी पर ही पड़ी थी।
 

अब इन उपभोक्ताओं के लिए एक खुश खबर है। जो इनको महंगाई से राहत दिलाएगी। तेल विपणन कम्पनियों ने 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 192 रुपये घटा दिए हैं। अब सिलेंडर 2765 रुपये का मिलेगा। वहीं विमान ईंधन ( एटीएफ ) की कीमत बढ़ गयी है।

FROM AROUND THE WEB