Health Tips : सर्दियों में होंठ फटने से परेशान है तो अपनाएं यह उपाय, होंठ बन जाएंगे मुलायम
मुस्कान मोहक हो तो चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन सर्दियों के शुरू होते ही होंठ फटने की शिकायत आम होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से आप अपने होंठों की रौनक बरकरार रख सकती हैं। कैसे, आइए एक्सपर्ट से जानें...
सर्दी में होट फटकने का कारण
सदियों के मौसम में घर के बाहर और भीतर नमी में कमी और रूखी हवा की वजह से होंठ फटने की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, होटों की त्वचा काफी नाजुक होती है। इसलिए थोड़ी सी भी लापरवाही के कारण होठ रूखे और खुरदरे होने लगते हैं। वैसे भी इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से शरीर भी डिहाइड्रेट हो जाता है। पानी कम पीना, संतुलित आहार न लेना, बाहर की शुष्क हवा में अधिक आवागमन की वजह से होंठों का ये हाल होता है।
होट फटकने का ऐसे करें बचाव
इस मौसम में होंठो पर एक ड्राइ स्किन की परत जमने लगती है, इसे आप जितनी भी कोशिश कर लें साफ नहीं कर पाते। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि सर्दियां आते ही थोड़ी सी सावधानी बरतने लगे या फिर घरेलू उपचार जरूर अपनाएं।
होंठ साफ करें
रात को सोने से पहले होंठों को साफ करके सोए। इससे होठों पर जमी गंदगी की परत हट जाती है। आप चाहें तो हल्का गर्म पानी करके उसमे काटन डालकर इन्हें साफ कर सकते है या फिर गुलाबजल या ग्लिसरीन से भी साफ कर सकते हैं।
रात को माइश्चराइजर लगाएं
दिनभर की भागमभाग में चेहरा गंदा हो जाता है। भले ही दिन में आपने माइश्चराइजर लगाया है, लेकिन रात तक उसका असर खत्म हो जाता है। इसलिए सोने से पहले कोई नेचुरल माइश्चराइजर लगाएं, जो होठों पर अधिक समय तक रहता है।
होंठों को एक्सफोलिएट करें
होंठों को एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सके और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर होठों को मुलायम बनाया जा सके। हालांकि ध्यान रहे लिप्स को बहुत ज्यादा स्क्रब करने से बचे वर्ना होंठ और ज्यादा फट सकते हैं। आप घर पर बने नेचुरल स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
होंठ फटने का घरेलू उपाय
नारियल तेल या घी नारियल तेल या धी एक पारंपरिक उपाय है, जो होटों की नमी को बनाए रखते हैं। रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में घी या तेल होठों पर लगाएं। यह उन्हें मुलायम और स्वस्थ बनाते हैं।
शहद-चीनी का स्क्रब
एक चम्मच शहद और एक चम्मच चीनी को मिलाकर नेचुरल स्क्रब तैयार करें। इसे हल्के हाथों से होठो पर रगड़े। यह डेड स्किन को हटाकर होटों को मुलायम बनाता है।
एलोवेरा जेलः ताजा एलोवेरा जेल में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे होंठों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इससे होंटों की ड्राइनेस और जलन कम होने लगेगी।
गुलाबजल : गुलाबजल किसी भी स्किन केयर के लिए रामबाण है। इससे होंठों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद कोई अच्छा सा माइश्चराइजर लगाएं।
व्यूटी एक्सपर्ट डा. ब्लासम कोचर ने बताया कि सर्दियों में होंटों का खास खयाल रखना होता है। होंठों की त्वचा बेहद नाजुक होने के कारण जल्दी सूखने लगती है। इसलिए इन्हें चिकना और नरम बनाए रखने के लिए कुछ उपाय अपनाने होते हैं। रात को वैसलीन लगाकर सोए और सुबह उसे हटा दें। अगर आपके होंठ सूखे रहते हैं तो लिपस्टिक न लगाएं। घी या मक्खन होंठों को मुलायम रखने में कारगर है। बाहर निकलने से पहले होंठों को एसपीएफ से सील कर दे और हाइड्रेशन का ध्यान रखें।

