Movie prime

RPSC : केसरीसिंह राठौड़ अध्यक्ष बने, प्रो. संतोष आनंद, डॉ. दीपक कुमार शर्मा RPSC सदस्य नियुक्त

 

RNE Jaipur. 

राजस्थान सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राठौड़ को यह जिम्मेदारी वर्तमान अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू के सेवानिवृत्त होने के बाद सौंपी गई है। नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक वे आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाएंगे। इस बीच, राज्यपाल हरिभाऊ ने आयोग में दो नए सदस्यों की नियुक्ति भी की है। इनमें भीलवाड़ा के एमएलवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संतोष आनंद तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. दीपक कुमार शर्मा शामिल हैं। 

दोनों नए सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा

FROM AROUND THE WEB