नेपाल में सबसे कम उम्र की डिप्टी स्पीकर, 25 वर्ष की रूबी ठाकुर चुनी गई डिप्टी स्पीकर
Apr 11, 2026, 11:17 IST
RNE Network.
युवा शक्ति जिंदाबाद। देश और दुनिया मे अब हर क्षेत्र में युवा बड़ी बड़ी सफलताएं अर्जित कर रहे है। आमतौर पर जिन पदों के लिए उम्रदराज व वरिष्ठ लोगों को ही अब तक योग्य माना गया और पद इनको ही दिए गए, अब उन पदों पर भी युवा शक्ति ने आना आरम्भ कर दिया है।
ताजा उदाहरण भारत के पड़ौसी देश नेपाल का है। हाल ही में नेपाल में चुनाव हुए है और वहां नई सरकार बनी है। नेपाल की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए धनुषा जिले से सांसद रूबी ठाकुर को संसद में प्रतिनिधि सभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया है। महज 25 साल की उम्र में इस पद पर पहुंचकर उन्होंने युवाओं और खासकर महिलाओं के लिए एक बड़ी मिसाल कायम की है।

