Movie prime

rudranewsexpress.com : इंग्लिश न्यूज पोर्टल बीकानेर से लांच, डा.चारण, डा.कल्ला, डा.शेखावत, डा.व्यास ने किया लोकार्पण

Rudra Media Publication : तीन साल का सफर पूरा, तीन नये प्रकल्प

 
अब खबरोें का नया ठिकाना ‘अंबाश्रम’ : Rudra News Express अपने नये ऑफिस में, इसी परिसर में यू-ट्यूब चैनल का स्टूडियो भी चालू

 

 

 

 

 

 

Rudra News Express Bikaner. 

Rudra News Express तीन साल का सफर पूरा करने के साथ ही पाठकों के लिए अब अधिक आकर्षक, प्रभावी और जानकारीपरक होने जा रहा है। लोकल को ग्लोबल और ग्लोबल को आपके एक क्लिक पर लाने के लिए रूद्रा मीडिया पब्लिकेशन ने अब हिन्दी के साथ ही इंग्लिश में भी वेबसाइट लांच की है। रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस डॉट कॉम पर अब प्रदेश, देश से लेकर दुनिया की जानकारीपरक, घटनापरक और विश्लेषणात्मक खबरों के साथ ही साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, आलेख तक आपके लिए एक्सपर्ट्स के लिए जरिये जानने को मिलेगी।

रूद्रा मीडिया पब्लिकेशन ने अपने नये ऑफिस परिसर ‘अंबाश्रम’ में बुधवार को इसका लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य विद्वान एवं साहित्य अकादमी के राजस्थानी परामर्श मंडल संयोजक डा.अर्जनदेव चारण, राजस्थान के पूर्व मंत्री डा.बी.डी.कल्ला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा.सुरेन्द्रसिंह शेखावत, साहित्यकारए पत्रकार एवं जनसंपर्क सेवा के अतिरिक्त निदेशक डा.राजेश कुमार व्यास, ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र व्यास ‘ममू महाराज’ बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी ने की।

इस मौके पर डा.अर्जुनदेव चारण ने पोर्टल के इंग्लिश वर्जन की शुरुआत पर कहा, वैश्विक भाषा में दी जाने वाली सामग्री में लोक को महत्व दिया जाए। इससे राजस्थान और राजस्थान की संस्कृति को वैश्विक मंच मिलेगा। प्रवासी राजस्थानियों को अपने लोक से जुड़ने का अवसर उस भाषा में मिलेगा जिसमें उनकी नई पीढ़ी पली, बढ़ी। डा.चारण ने राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति और लोक को मीडिया के नए माध्यमों में अधिक महत्व देने की जरूरत भी जताई।

पूर्वमंत्री डा.बी.डी.कल्ला ने रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए कई ऐसे घटनाक्रमों और खबरों का जिक्र किया जिनसे वे प्रभावित होते रहे हैं। डा.कल्ला ने ‘खबर निष्पक्ष’ की प्रतिबद्धता को सराहते हुए कहा, इस पैमाने पर खरे उतरने वाली मीडिया भविष्य की दिशा तय कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा.सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने वर्तमान राजनीतिक हालात का जिक्र करते हुए कहा, मीडिया कहीं निष्पक्षता जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी यह भी है कि मीडिया सत्य के पक्ष में भी खड़ा हो। रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस की कार्यशैली और स्थानीय राजनीति से लेकर विधानसभा-लोकसभा तक की कार्यवाही को आम पाठकों तक पहुंचाने को डा.शेखावत ने सराहा। शेखावत ने छोटे और मझोले मीडिया माध्यमों की चुनौतियों का जिक्र करते हुए इसके आर्थिक पक्ष को ज्यादा पहुंच से जोड़कर सुधारने की सलाह दी। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की सेवा लेने का सुझाव भी शेखावत ने दिया। 

Rudra News Express के संरक्षक-मार्गदर्शक मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने 03 साल के सफर का जिक्र करते हुए कहा, इस दौर में न्यूज पोर्टल ने कई चुनौतियों को पार करते हुए नए प्रतिमान गढ़े हैं। आचार्य ने देश-दुनिया में मिल रहे प्यार और समर्थन का जिक्र किया।

इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस, भाजपा नेता अशोक भाटी ने रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस की खबरों और कवरेज से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए।

शुरुआत में मास्टर चिरंजीवी आचार्य ने इंग्लिश पोर्टल की शुरुआत का जिक्र करते हुए अंग्रेजी में स्वागत भाषण दिया। इस दौरान आगंतुकों का स्वागत करने के साथ ही रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस टीम का परिचय दिया और उनके प्रयासों का जिक्र किया।

वास्तुविद, आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक एवं मोटिवेशनल चिंतक आर.के.सुतार ने आभार ज्ञापित करते हुए रूद्रा न्यूज टीम के सदस्यों से जुड़े कुछ ऐसे संस्मरण सुनाए जिससे अब तक ज्यादातर लोग नावाकिफ थे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार हरीश बी.शर्मा ने मीडिया के नए माध्यमों के सामने आ रही चुनातियों और प्रतिबद्ध पत्रकारों का जिक्र करते हुए समाज के विश्वास पर खरा उतरने की बात कही।

रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस के संपादक धीरेन्द्र आचार्य ने अब तक के सफर का संक्षिप्त जिक्र करते हुए कहा, मीडिया समाज का दर्पण है। हर वर्ग के प्रतिनिधि लोग मौजूद हैं। समाज हमसे जो अपेक्षाएं करता हैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। संस्थान के अभिषेक आचार्य ‘राजा’ ने आगामी गतिविधियों का जिक्र किया।

इनकी रही मौजूदगी : 
 

समारोह में साहित्यकार कमल रंगा, राजेन्द्र जोशी,नगेन्द्र नारायण किराडू,  केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति के वरिष्ठ निजी सहायक एवं पत्रकार सुरेश व्यास, कर्मचारी नेता विजयनृसिंहम व्यास, राजस्थानी साहित्यकार डा.नमामीशंकर आचार्य,

भाजपा नेता अनिल शुक्ला, उद्यमी-सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल आचार्य, रेल कर्मचारी नेता मनोज बिस्सा, संतोष व्यास, विजयलक्ष्मी व्यास, खुशबू आचार्य, सरस्वती आचार्य, तनुश्री, विक्रम पुरोहित, कमल आचार्य, विद्युत निगम की अधिकारी कोमल जैन, महेन्द्र आचार्य, स्टेट बैंक अधिकारी सुबोध डागा, जियोलॉजिस्ट अरूण आचार्य,

पीबीएम हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन डा.एन.के.डारा, कृषि मंडी के व्यापारी रामलाल सहारण, राजेन्द्र सहारण, एडवोकेट गिरिराज व्यास, जीएसटी अधिकारी योगेन्द्र तिवाड़ी, एडवोकेट वेंकट व्यास, मुकेश की कॉमेडी फेम ‘रॉकेटसिंह’ नितेश सोनी, संजय आचार्य, लेखक-पत्रकार हेमंत उज्वल, कांग्रेस नेता मद्रासी आचार्य आदि मौजूद रहे।

आरएनई टीम के मनोज आचार्य, दीपक रामावत, राम भा आचार्य, मोहित पार्थ, राजाल्डो बोहरा, भोजराज सुथार आदि ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली।

FROM AROUND THE WEB