साहित्य अकादमी का राजस्थानी पुरस्कार डॉ जितेंद्र सोनी की ' भरखमा ' को
वर्ष 2025 का सर्वोच्च सम्मान कहानी संग्रह ' भरखमा ' को
Updated: Mar 16, 2026, 14:52 IST
RNE, BIKANER.
साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली का वर्ष 2025 का राजस्थानी भाषा का सर्वोच्च पुरस्कार कवि, कथाकार व जयपुर के जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी को उनके कहानी संग्रह ' भरखमा ' पर मिला है। इन पुरस्कारों की घोषणा आज दिल्ली में की गई है।

डॉ जितेंद्र सोनी को यह पुरस्कार दिल्ली में 31 मार्च को दिया जाएगा। इस पुरस्कार की ज्यूरी में मधु आचार्य ' आशावादी ', सोहन दान चारण व दिनेश चारण थे। डॉ सोनी को पुरस्कार मिलने पर गजेसिंह राजपुरोहित, डॉ मंगत बादल, कृष्ण कुमार आशु, संजय पुरोहित, किरण बादल, नगेन्द्र किराड़ू, राजेन्द्र जोशी, कमल रंगा, सीमा पारीक, अनुराग हर्ष आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

