Movie prime

संजय कपूर के संपत्ति विवाद में मध्यस्थ नियुक्त, पूर्व सीजेआइ चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया

 

RNE Network.

उद्योगपति संजय कपूर के संपत्ति विवाद में अब मध्यस्थ नियुक्त किया गया है। यह हाईप्रोफाइल संपत्ति विवाद है। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री व कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर संजय कपूर की पहली पत्नी थी। वो भी इस संपत्ति विवाद में एक प्रतिभागी है।
 

उद्योगपति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीजेआइ डी वाइ चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है। कोर्ट ने कहा है कि मध्यस्थता केवल परिवार के सदस्यों तक सीमित रहेगी। संजय की मां रानी और पत्नी प्रिया में यह विवाद है।

FROM AROUND THE WEB