Movie prime

16 साल बाद खत्म हुआ सिंधिया परिवार का 40 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद

 

RNE Network.

ग्वालियर के पूर्व राजघराने सिंधिया परिवार में चल रहा 16 साल पुराना संपत्ति विवाद सुलझ गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं उषा राजे, वसुंधरा राजे व यशोधरा राजे के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर हुआ समझौता ग्वालियर के जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
 

अब 8 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दोनों पक्षों की उपस्थिति दर्ज करवाकर समझौते की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होगी। 
 

वर्ष 2010 में उषा राजे, वसुंधरा व यशोधरा ने जिला न्यायालय में दावा दायर कर कहा था कि पिता की संपत्ति में बेटियों का भी समान अधिकार है, इसलिए उन्हें भी वैधानिक हिस्सा दिया जाए। यह मामला 16 वर्षों से लंबित था। दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य की ओर से भी एक अलग वाद दायर किया गया था। 

3 माह का था समय:

शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया में विवाद हाईकोर्ट पहुंचा तो वर्ष 2017 से लंबित सिविल रिवीजन के दौरान दोनों पक्षों ने सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति दी। हाईकोर्ट ने राजीनामे के लिए 3 माह का समय दिया था।

40000 करोड़ की संपत्ति:

सिंधिया परिवार की देश विदेश में कई संपत्तियां है जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40000 करोड़ रुपये माना जाता है। ग्वालियर में जय विलास पैलेस, शिवपुरी में माधव विलास पैलेस, हैप्पी विलास और जॉर्ज कैसल, उज्जैन में कालियादेह पैलेस, दिल्ली में ग्वालियर हाउस प्रमुख संपत्तियां है।

FROM AROUND THE WEB