हिंदी के वरिष्ठ लेखक रामदरश मिश्र का निधन, हिंदी कविता, कहानी, आलोचना में मिश्र का बड़ा काम, शताब्दी यात्रा पूर्ण
Nov 1, 2025, 10:25 IST
RNE Special.
हिंदी साहित्य के चर्चित व वरिष्ठ साहित्यकार प्रो रामदरश मिश्र का कल निधन हो गया। वे जीवन के 100 वर्ष पूरे कर चुके थे, मगर साहित्य में अब भी सक्रिय थे। उनको भारत सरकार ने पदमश्री से सम्मानित किया हुआ था।

प्रो मिश्र का जन्म 15 अगस्त 1924 को हुआ था। उनको साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का हिंदी साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार मिला हुआ था। उनके निधन पर साहित्यकार डॉ अर्जुन देव चारण, चंद्रभान ख्याल, माधव हाडा, मधु आचार्य ' आशावादी ', ब्रजरतन जोशी, गजेसिंह राजपुरोहित, नगेंद्र किराड़ू, नदीम अहमद नदीम, संजय पुरोहित आदि ने शोक प्रकट किया है।

