19 घन्टे बन्द रहेंगे श्याम बाबा के दर्शन, विशेष सेवा - पूजा होगी, तिलक का कार्यक्रम होगा
Jun 18, 2026, 10:42 IST
RNE Network.
सीकर के खाटूश्यामजी स्थित श्याम बाबा के मंदिर में प्रतिदिन देश भर से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इन श्रद्धालुओं को आज रात के बाद से कल 19 घन्टे तक श्याम बाबा के दर्शन नहीं हो सकेंगे। कुल 19 घन्टे श्याम बाबा के दर्शन बन्द रहेंगे।
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम बाबा की विशेष सेवा - पूजा एवं तिलक कार्यक्रम के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। 19 जून शुक्रवार को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा - पूजा व तिलक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके चलते आज 18 जून की रात्रि 10 बजे से 19 जून शुक्रवार की शाम 5 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दर्शन बन्द रहेंगे।

