Movie prime

SI भर्ती पेपर लीक मामला: फरार उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गिरफ्तार, बहन निरमा की तलाश जारी

 

RNE Network.
 

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने चयनित उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि अदालत ने दिनेश कुमार को 8 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले में उसकी बहन निरमा कुमारी की तलाश अभी भी जारी है। दोनों ने परीक्षा से पहले हल किया हुआ प्रश्नपत्र हासिल किया और उसी के आधार पर 15 सितंबर 2021 को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा दी। एसओजी के अनुसार दिनेश कुमार ने लिखित परीक्षा में हिंदी विषय में 200 में से 141.55 तथा सामान्य ज्ञान में 167.89 अंक प्राप्त किए। वहीं निरमा कुमारी को हिंदी में 180.94 और सामान्य ज्ञान में 156.90 अंक मिले। उच्च अंक मिलने के कारण दिनेश कुमार की मेरिट में 182 वीं रैंक आई और उसका चयन उपनिरीक्षक पद पर हो गया।

हालांकि निर्मा कुमारी इंटरव्यू में पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी और अंतिम चयन से बाहर हो गई।  दिनेश कुमार वर्ष 2015 बैच में उदयपुर जिले में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। एसआई पद पर चयन के बाद उसकी नियुक्ति चित्तौड़गढ़ में हुई और प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद वह रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ में तैनात था। एसओजी ने जब उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा तो वह उपस्थित नहीं हुआ और सितंबर 2025 में रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ से फरार हो गया।

FROM AROUND THE WEB