सप्ताह में एक ही डोज वाला इन्सुलिन भारत में लॉन्च, सालाना इंजेक्शन 365 से घटकर 52 रह जाएंगे
Jul 10, 2026, 11:28 IST
RNE Network.
खुश खबर ! डायबिटीज यानी मधुमेह मरीजों के लिए यह बड़ी खुश खबर है। डायबिटीज मरीजों को अब सुबह - शाम इन्सुलिन लेने से राहत मिल सकती है।
डेनमार्क की दवा कम्पनी नोवो नॉरडिस्क ने भारत में दुनिया का पहला साप्ताहिक बेसल इन्सुलिन ' अविकली ' लॉन्च किया है।
वयस्कों के टाइप - 1 और टाइप - 2 मधुमेह के इलाज के लिए मंजूर इस इन्सुलिन की सप्ताह में एक ही डोज लेनी होगी, जिससे सालाना इंजेक्शन 365 से घटकर 52 डोज रह जाएंगे। 70 यूनिट की साप्ताहिक डोज की कीमत लगभग 261 रुपये ( 3 . 73 रुपये प्रति यूनिट ) होगी। यह इंजेक्शन अगले सप्ताह भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।

