सोशल मीडिया पर टिप्पणी पड़ी भारी, पीएम को ‘देशद्रोही’ कहने पर केस
Mar 8, 2026, 09:00 IST
RNE Network.
सोशल मीडिया पर अब सरकार, सरकारी तंत्र, पुलिस सहित अधिकतर लोगों की पूरी नजर रहती है। थोड़ा सा भी सोशल मीडिया पर गलत लिखना अब बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है।
क्योंकि मानव जीवन मे सोशल मीडिया बेहद प्रभावी हो गया है। कमोबेश हर आदमी अब सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
केरल के कन्नूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेसबुक पर ' देशद्रोही ' कहने पर राजन सी कोट्टुर नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने इसे मानहानिकारक व भड़काऊ बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी।

