Movie prime

सोनम वांगचुग का अनशन 11 वें दिन भी जारी रहा, सोनम के स्वास्थ्य में और गिरावट आ गयी है

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर दिया जा रहा धरना व आंदोलन लगातार जारी है। 
 

सीजेपी के आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुग का अनशन कल लगातार 11 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को उनके स्वास्थ्य में और गिरावट देखी गयी। उनका शुगर लेवल कम हो रहा है। उनके वजन में भी 7 किलो से ज्यादा की गिरावट आ गयी है।
 

इस बीच, बुधवार को एक व्यक्ति के आंदोलन स्थल पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर विवाद छाया। सीजेपी का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन में व्यवधान उतपन्न करने के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुए बिना आंदोलन समाप्त करने से इंकार किया है।

FROM AROUND THE WEB