मानहानिकारक पोस्ट के खिलाफ सौरव गांगुली ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत
Jun 17, 2026, 11:05 IST
RNE Network.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर कथित मानहानिकारक पोस्ट के खिलाफ कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
गांगुली ने आरोप लगाया है कि ' सौरव गांगुली फैंस ' नाम का एक फेसबुक पेज उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। शिकायत में उन्होंने स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म ' स्पोर्ट्सविकि ' का भी जिक्र किया है। सौरव गांगुली ने कहा, आलोचना सामान्य बात है, लेकिन किसी की छवि खराब करने के इरादे से भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री फैलाना स्वीकार्य नहीं है। इसके खिलाफ

