Movie prime

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम, खुद निगरानी कर रहे हैं अमित शाह

 

RNE Network.

भारत सरकार ने अमरनाथ तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अभी से तैयारी आरम्भ कर दी है। अमरनाथ तीर्थ यात्रा में देश भर से लोग शामिल होते हैं। इस यात्रा के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है। लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है। श्रद्धालुओं में इस तीर्थ यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।
 

आतंकी गतिविधियों से भक्तों को बचाने व सुरक्षा पूरी तरह से उपलब्ध कराने के लिए गृह मंत्रालय विशेष प्रबंध कर रहा है। आधुनिक तकनीक के सहारे पूरी यात्रा पर नजर रखी जायेगी ताकि कोई भी अवांछित गतिविधि न हो। इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा है कि हम किसी पर आंच भी नहीं आने देंगे। सुरक्षा के माकूल प्रबन्ध किये जा रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB