मदर टेरेसा के नाम पर चंदा वसूली पर सख्त चेतावनी, उनके नाम पर बनी अधिकृत संस्था ने चेतावनी दी
Mar 22, 2026, 11:58 IST
RNE Network.
शांति की दूत मदर टेरेसा के नाम पर चंदा लेने की सूचना के बाद यह चेतावनी दी गयी है कि उनके नाम से चंदा लेना पूरी तरह से गलत है।
मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने मदर टेरेसा के नाम और छवि के दुरुपयोग पर कड़ी चेतावनी जारी की है। संस्था ने स्पष्ट किया है कि मदर टेरेसा के नाम, उनकी छवि या मिशनरीज ऑफ चैरिटी के नाम का उपयोग चंदा जुटाने या प्रचार के लिए करना गलत है। मदर टेरेसा अपने नाम के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ थी। संस्था ने लोगों से ऐसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की है।

